Please wait

यूपी बजट सत्र में हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा।

20 Feb 2023

यूपी बजट सत्र में हंगामा, राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का जोरदार विरोध प्रदर्शन

विधानमंडल का बजट सत्र आज से शुरू हो गया। यह साल 2023 में विधानमंडल का पहला व 18वीं विधानसभा का चौथा सत्र है। सत्र में सरकार वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट पारित कराएगी। साल का प्रथम सत्र होने के कारण इसकी शुरुआत सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण से हुई। सत्र के दौरान विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार को सदन में घेरने की तैयारी में हैं।

सत्र से पहले उत्तर प्रदेश CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 11 बजे सदन में राज्यपाल के अभिभाषण के बाद बजट सत्र की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता के लिए 22 फरवरी को सदन में बजट प्रस्तुत होगा। बजट पर दोनों सदनों में चर्चा होने के बाद इसे पारित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभी सत्र की कार्यवाही 20 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक निर्धारित की गई है। अगर कोई तीथि महत्वपूर्ण लगती है तो हम शनिवार को भी चर्चा करने के बारे में सोचेंगे। हम इसे एक अच्छी बहस का मंच बनाए।

सत्र आरंभ से पहले सपा विधायकों का प्रदर्शन,विभिन्न मुद्दों को लेकर सपा नेता विधानसभा में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन किया। आज सपा के प्रदर्शन के दौरान विधानसभा के मार्शलों द्वारा मीडिया कर्मियों से अभद्रता की बात भी सामने आई है। 

इधर अखिलेश यादव ने सत्र शुरू होने पहले योगी सरकार पर हमला करते हुए यह संकेत दे दिए कि सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में आए हैं। उन्होंने कहा कि ये सरकार वो झूठी सरकार है जिसने कहा कि एक लाख करोड़ रुपए मंडी के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए देंगे,आप बताइए उत्तर प्रदेश में इन्होंने एक भी मंडी बनाई? उन्होंने कहा कि दोनों सरकारों ने मिलकर हमारे गांव, गरीबों को लूटा है और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। कानून व्यवस्था भी ध्वस्त है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News